फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से ससुर और दामाद की मौत

Sat, 05 Dec 2020 10:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम थाना क्षेत्र में मुसाफिरपुर के पास कार से उतरकर पार्किंग लेन पर खड़े ससुर और दामाद को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर दोनों लोगों की मौत हो गई। वहीं गुजर रहे वाहनों से मदद मांगते समय युवती को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। घायल युवती की हालत नाजुक देखकर मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर किया गया है। दिल्ली की मंडवली 230/211 ई, गली नंबर-छह रेलवे कालोनी निवासी प्रमोद कुमार सियाल (50) पुत्र भीमसेन की लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली बहन रामा कपूर की शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

सूचना मिलने पर भारतीय रिजर्व बैंक से रिटायर्ड बड़े भाई सुरेश कुमार सियाल (65), बड़ी बहन सुमन सियाल (58) और दिल्ली मयूर विहार के आचार्य निकेतन फेज एक निवासी बडे़ भाई सतीश के दामाद राजन भटिया (35) पुत्र श्रीयूस और राजन भटिया की 32 वर्षीय पत्नी शिप्रा भाटिया अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तालग्राम थाना क्षेत्र में मुसाफिरपुर गांव के सामने कार खड़ी कर सभी लोग पार्किंग लेन में खड़े हो गए। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने राजन और सतीश कुमार को टक्कर मार दी। इससे दोनों लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद अनियंत्रित कार ने सुरेश कुमार की कार में टक्कर मार दी। चालक कार को भगा ले गया। इस दौरान शिप्रा दोनों लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए गुजर रहे वाहनों से मदद मांगने के लिए हाथ देने लगीं। इसी बीच एक ट्रक ने शिप्रा को टक्कर मार दी।

इससे शिप्रा घायल हो गईं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शिप्रा को मेडिकल कालेज तिर्वा से लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रमोद सियाल ने बताया कि भाई सुरेश कुमार रिजर्व बैंक से कैशियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बडे़ भाई के दामाद राजन परचून की दुकान किए थे। शिप्रा एक कंपनी में काम करती है। वहीं थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें