फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिर्वा-बेला मार्ग पर खतरा बना एचटी लाइन का पोल

विज्ञापन
तिर्वा-बेला मार्ग पर सड़क के बीचोबीच लगा एचटी लाइन का पोल। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
उमर्दा(कन्नौज)। तिर्वा-बेला मार्ग पर डिवाइडर के बीच लगा एचटी लाइन का पोल खतरा बना हुआ है। तीन माह पहले टूरिस्ट बस ने पोल को बचाने के चक्कर में दो छात्रों पर बस चढ़ा दी थी। इसमें एक छात्र की मौत हो गई थी। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को भी एक छात्र घायल हुआ है। प्रशासन समेत विद्युत विभाग ने इस खतरे का अब तक संज्ञान नहीं लिया है। इससे बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

तिर्वा-बेला मार्ग के चौड़ीकरण के समय कस्बे के उत्तर में रजबहा से लेकर मलिक होटल के पास तक सड़क अधूरी छोड़ दी गई थी। रजबहा के पास सड़क के बीच में पोल खड़ा है। इसके ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। यह पोल वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब बना हुआ है। यहां आये दिन हादसे होते रहते हैं। इस पोल से टकरा कर कई बार वाहन चालक चुटहिल हो चुके हैं। 20 सितंबर को एचटी पोल को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टूरिस्ट बस चालक ने उसे दूसरी दिशा में मोड़ दिया था। इसमें बस साइकिल सवार दो छात्रों पर चढ़ गई थी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे छात्र को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया था। विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक जानलेवा पोल को हटवाया नहीं जा सका। कस्बे के लोग कई बार एचटी लाइन के पोल को हटवाने की मांग कर चुके हैं। सुनवाई नहीं हुई। इससे वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है।
वहीं एसडीओ विद्युत सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर सड़क के बीच में एचटी लाइन का पोल लगा है तो गलत है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोल को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें