फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने 2 साल के मासूम को खिलाया जहर, मौत

Sun, 20 Aug 2017 05:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले में एक बाप ने खुद जहरीला पदार्थ खाने से पहले अपने 2 वर्षीय बेटे को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहसार निवासी वीरू(24) ने शनिवार दोपहर बाद घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। खुद जहरीला पदार्थ खाने से पहले उसने अपने 2 वर्षीय बेटे आयुष को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया।   गंभीर हालत में परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया, जबकि वीरू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शराब ने तबाह कर दिया परिवार 
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक वीरू सिंह के परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा बेहद मजबूत रही है। वीरू के बाबा उत्तम कुमार सिंह क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

वीरू के पिता हरिहर सिंह भी समृद्धशाली किसान माने जाते हैं। वीरू चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। वीरू शराब पीने का लती था और इसी के चलते पत्नी गीता से आए दिन उसकी तकरार होती थी।

शुक्रवार को भी वीरू शराब पीकर घर गया था, जिस पर गीता ने आपत्ति जताई थी।  इस पर वीरू ने गीता की पिटाई कर दी थी। इससे आहत होकर गीता अपने मायके चली गई थी। परिवार में दो पुत्रियां अंशिका और अर्र्पिता भी हैं। विवाह आठ साल पहले हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें