पुखरायां।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के परेहरापुर गांव में एक महिला सीढ़ियाें से फिसलकर जख्मी हो गई। उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया।
परेहरापुर निवासी महिला का भांजा जयकरन ने बताया कि उसकी चाची रेखा (45) सीढ़ियों से उतर रहीं थीं। पैर फिसल जाने से जख्मी हो गईं। सीएचसी के डॉक्टर शिवम् ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है।
सीढ़ियों से फिसलकर महिला जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो।