फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Murder: नशे में धुत बेटे का उत्पात, छत पर चढ़कर फेंक रहा था ईंट, सिर पर लगने से पिता की मौत

Tue, 04 Apr 2023 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव में नशे में धुत बेटे ने पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। बड़े भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गइ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता के सिर में ईंट मार दी। इससे पिता की मौत हो गई। मृतक के बड़े बेटे ने हमलावर भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव निवासी कमलेश तिवारी (60) सोमवार की रात अपने घर में था। तभी उसका मंझला पुत्र सोनू तिवारी शराब के नशे में धुत होकर आया और उत्पात मचाने लगा। इस पर पिता और बड़े भाई ने उसे चारपाई से बांध दिया। कुछ देर बाद पिता ने उसे चारपाई से खोल दिया।
इसके बाद सोनू छत पर चढ़ गया और ऊपर से ईंटों को आंगन में फेंकने लगा। तभी एक ईंट पिता कमलेश के सिर में जा लगी। लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में अक्सर करता था विवाद
कमलेश खेतिहर मजदूर था। उसके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुत्रों की शादी नहीं हुई है। बड़े पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि छोटा भाई सोनू शराब का आदी है। शराब पीकर आए दिन घर में लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी के चलते वह सोमवार की रात भी शराब पीकर आया था। घर में हंगामा कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें