यह सुनकर उसके होश उड़ गए। ग्रामीणों के साथ वह खेत पर पहुंची। पति बेटे की हत्या के बाद शव को खेत में दबा चुका था। इसकी सूचना फैलते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने खेत से शव को बाहर निकाला गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया चंद्रकिशोर नशे की गोलियां खाता है। नशे में ही घटना की है। तीन साल के बच्चे से पिता की खुन्नस समझ नहीं आ रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हत्या की वजह के बारे में पूछताछ की जा रही है।
हत्या से नाराज पत्नी ने पति पर खुरपी से हमला किया
आखिरकार बेटे ने क्या बिगाड़ा था यह बोलते हुए मां लक्ष्मी ने पति पर खुरपी से ताबड़तोड़ हमला किया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि बेटे की हत्या की खबर मिलने के बाद लक्ष्मी चीख पुकार मचाते हुए अपने खेत की ओर दौड़कर पहुंची। फावड़ा लिए चंद्रप्रकाश बेटे को खेत में दबाने के बाद बैठा था।
फावड़े में खून लगा देखकर ही लक्ष्मी ने खेत में पड़ी खुरपी से पति चंद्रप्रकाश पर ताबड़तोड़ हमला किया। चंद्रप्रकाश भी हमले में घायल हो गया। उसने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन गांव वालों ने चंद्रप्रकाश को पकड़ लिया। सभी की जुबान पर एक ही शब्द था कि आखिर तीन साल के बच्चे ने पिता का क्या बिगाड़ा था।
बेरहम पिता ने मासूम के तीन टुकड़े किए
ग्रामीणों ने मिट्टी में दफन मासूम के शव को बाहर निकाला। उसका शव तीन टुकड़ों में निकला। यह देख कर रिश्ते शर्मसार हो गए। ग्रामीण बोले की आखिर एक पिता कितना बेरहम हो सकता है कि मासूम के शरीर को तीन टुकड़ों में काट डाला। एक हाथ, एक पैर शरीर से अलग मिले।
इस हैवानियत भरी वारदात को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं रही। ग्रामीणों का कहना रहा कि चंद्रकिशोर कई सालों से बाहर रहता था। उसे किसी तरह की रिश्तों को लेकर आशंका भी हो सकती है। इस वजह से ही ऐसी वारदात को अंजाम दिया होगा।