फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निजी अस्पताल के बाहर पिता पुत्र के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ईदगाह के पास स्थित निजी अस्पताल के बाहर मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। पानी की गाड़ी खड़ी करने को लेकर अस्पताल स्टाफ और बाउंसरों ने पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित राजेश कुमार तिवारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पानी की गाड़ी अस्पताल के सामने खड़ी कर बगल में आपूर्ति देने गए थे। इसी दौरान निजी अस्पताल के स्टॉफ ने गाड़ी हटाने को कहा इस पर गाड़ी पर तैनात सहयोगी पिता राजेश ने कहा कि ड्राइवर पानी उतारने गया है, पांच मिनट में गाड़ी हटा देंगे। इसी बात पर डॉक्टर के स्टाफ और बाउंसरों से कहा सुनी हो गई। अस्पताल के स्टॉफ ने हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। राजेश ने आरोप लगाया कि जब बेटे को मौके पर बुलाया गया तो उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने बीच-बचाव कर पिता पुत्र को अस्पताल से बाहर निकाला। पीड़ित ने घटना की शिकायत लेकर एसएसपी आवास पहुंचकर तहरीर दी। इसमें डॉक्टर समेत करीब 10 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने वीडियो फुटेज दिखाकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें