फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में पिता व दो पुत्र गिरफ्तार, तंत्रमंत्र करके मासूम को मारने के शक में की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। चाचे गांव में छह नवंबर को तंत्रमंत्र के शक में परिवार के युवक की हत्या करने वाले पिता व दो पुत्रों को पुलिस ने पहाड़ीपुर बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया डंडा व जैकेट बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक ने अकेले वारदात को अंजाम देने की बात कही है। जबकि पुलिस इस पर विश्वास नहीं कर रही है।
विज्ञापन

चाचे गांव में संतोष सविता का शव छह नवंबर को गांव से दूर पेड़ से लटका मिला था। मामले में मृतक की पत्नी शांति देवी उर्फ डिंपल ने परिवार के मटरू उसके बेटे ज्ञानू व मोनू समेत छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को पहाड़ीपुर बस स्टॉप के पास से मटरू व उसके बेटे ज्ञानू, मोनू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस हिरासत में ज्ञानू ने बताया कि संतोष उसके परिवार के खिलाफ तंत्रमंत्र का प्रयोग करता था। इससे एक माह पहले भाई मोनू की बेटी का निधन हो गया था, साथ ही भाभी बीमार रहने लगीं। इस पर उसने संतोष की हत्या कर दी तथा शव जैकेट से बांध कर पेड़ से लटका दिया। इसके बाद घर गया। पुलिस आने पर वह भी भीड़ के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

फिर कुछ देर वहां खड़े रहने के बाद वापस घर के पास आकर मैदान में बैठ गया। वहां डॉग स्क्वॉड रुका तो वह मौके से फरार हो गया। ज्ञानू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मरणासन्न हालत में संतोष ने पानी मांगा था। इस पर उसके मुंह में पेशाब किया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने हत्या में प्रयुक्त डंडा, जैकेट बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए।
भूल नहीं पा रहा था भतीजी का चेहरा
पुलिस गिरफ्त में ज्ञानू ने बताया कि भाई मोनू की बेटी बहुत सुंदर व प्यारी थी। तंत्रमंत्र करके संतोष ने उसे मार दिया। भतीजी का चेहरा हर वक्त याद आता था। संतोष के इस कृत्य से वह खफा था। छह नवंबर को उसे अकेला शौच के लिए जाते देखा तो पीछे से जाकर डंडे से वार कर गिरा दिया। ज्ञानू बीएससी का छात्र है। पुलिस को बताया कि चाचा संतोष की उसने अकेले ही हत्या की है।
पिता, भाई और बहन को नामजद करने की जानकारी मिलने पर वह लौट कर आया था तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद कन्नौज में बहन आरती के ससुराल हसरेन चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें