फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मजदूर की हत्या के मामले में पिता और उसके तीन पुत्रों को उम्रकैद, 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

Tue, 24 Aug 2021 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

मामले की सुनवाई पूरी कर मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम मोहम्मद रिजवानुल हक ने  चारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लगभग सात वर्ष पहले पाली थाना क्षेत्र के भरखनी में मजदूर की हत्या के मामले में मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम मोहम्मद रिजवानुल हक ने दोषी पिता और उसके तीन बेटों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हर दोषी पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


जुर्माने की आधी रकम मृतक के आश्रितों को दी जाएगी। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरखनी निवासी खुशीराम (55) मजदूरी करता था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार वाजपेयी के मुताबिक खुशीराम 11 सितंबर 2014 को गिरीश शुक्ला के घर से मजदूरी कर दिन में साढ़े 11 बजे अपने घर जा रहा था।

रास्ते में बबलू गुप्ता के मकान के पास गांव के ही श्यामू सिंह और उनके पुत्रों सोनू सिंह, अजीत सिंह, बद्री उर्फ अमित सिंह ने खुशीराम को रोक लिया और पुरानी रंजिश में गाली गलौज करने लगे। इस पर खुशीराम ने आपत्ति जताई, तो चारों हमलावर हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लाठी डंडों और फावड़ों से खुशीराम पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर खुशीराम का भाई राम बहोरे सक्सेना अन्य परिजनों के साथ आ गया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। गंभीर हालत में खुशीराम को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

मृतक के भाई राम बहोरे सक्सेना ने श्यामू सिंह और उनके पुत्रों सोनू सिंह, अजीत सिंह, व बद्री उर्फ अमित सिंह के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई पूरी कर मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम मोहम्मद रिजवानुल हक ने  चारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें