आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत
डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि थाना महाराजपुर क्षेत्र की एक लड़की ने अपने पिता और चचरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।