छिवली गांव में वोट डालने जाती वृद्घ महिला। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पंचायत उपचुनाव के तहत सोमवार को कौड़िया प्रधान व एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदाताओं ने सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम तक दोनों पदों के लिए 65 प्रतिशत वोट पड़े। इनकी आज मतगणना होगी।
देवमई ब्लाक के कौड़िया में ग्राम प्रधान का पद एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। इस पर चार प्रत्याशियों के बीच लड़ाई थी। इसी तरह भिटौरा ब्लाक के सीर इब्राहिमपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित था।
सीर इब्राहिमपुर में पंचायत सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच हुए चुनाव में 64 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां आरओ सहायक अभियंता जल निगम एएस सिद्दीकी मौजूद रहे।
औंग प्रतिनिधि के अनुसार देवमई विकासखंड के कौड़िया ग्राम प्रधान पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में 66 प्रतिशत मतदान हुुआ। आरओ पशु चिकित्सक डॉ. मनीष अवस्थी मतदान के दौरान मौजूद रहे।
छिवली प्राथमिक विद्यालय में मतदाता का वोटरआईडी कार्ड चेक करती महिला पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : FATEHPUR
कौडिया प्राथमिक विद्यालय में मतदान के लिए खड़े मतदाता। संवाद- फोटो : FATEHPUR