फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Suicide: भाई के साले से परेशान महिला कांस्टेबल ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 19 Aug 2024 02:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: महिला सिपाही की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रियंका सरोज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल से थाने में तैनात महिला सिपाही रविवार की मध्य रात्रि पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर लटक गई। आरोपी के फोन की सूचना पर मौके पर थाना परिसर स्थित महिला सिपाही के आवास पर पुलिस पहुंची। अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर फंदे से महिला सिपाही को उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अपर पुलिस अधीक्षक फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। सिपाही के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन




जौनपुर जिले केराकत थाना क्षेत्र के पटोरा गांव निवासी संकटा प्रसाद की बेटी प्रियंका सरोज पांच साल से थरियांव थाने में सिपाही पद पर तैनाती थी। पिता ने बताया कि बेटी प्रियंका देवी की शादी 18 नवंबर को अरविंद पुत्र कल्पनाथ सरोज निवासी बेलवा बाजार मडियाहू जनपद जौनपुर के साथ तय थी। बड़े पुत्र का साला डॉक्टर चंदन पुत्र स्व. पारसनाथ सरोज निवासी पिंडारी थाना केराकत जनपद जौनपुर पुत्री को लगातार प्रताडि़त करता था।

विज्ञापन

उस पर शादी का दबाव बना रहा था। इससे बेटी परेशान रहती थी। बेटी ने आपबीती बताई थी। रविवार रात 12 से एक बजे के मध्य बेटी के पास चंदन ने कई बारर फोन किया, उससे आहत होकर बेटी प्रियंका ने फंदा लगाकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। केराकत थाना क्षेत्र के उदयचंद्रपुर निवासी करन पुत्र लल्लन और अजीत एक हॉस्पिटल में रहकर वहीं नौकरी करते हैं। वह भी पुत्री को चंदन से शादी करने के लिए फोन करके प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

चंदन की मां हीरामती, बहन सोनम और मौसी संगीता भी चंदन से शादी करने के लिए दबाव बनाती रही हैं। इससे आहत होकर बेटी ने आत्महत्या की है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि सिपाही के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें