फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पति नहीं यमराज': धारदार हथियार से की खूनी एंट्री, बोला- जिंदा या मुर्दा ले जाऊंगा, चीखती रही लहूलुहान पत्नी

Thu, 09 Jul 2026 06:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Husband Attacks Wife: थरियांव थाना क्षेत्र में 18 मई को हुई दरिंदगी के बाद जब एक महिला अपने मायके पहुंची, तो पांच जुलाई की रात पति साथियों के साथ वहां भी पहुंच गया। धारदार हथियार से सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पत्नी पर धारदार हथियार से हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में उस रात जो हुआ, उसने किसी फिल्म की खौफनाक पटकथा को भी पीछे छोड़ दिया। जिस मायके की दहलीज को एक बेटी अपनी सुरक्षा का अंतिम ठिकाना मानती थी। वहीं मौत बनकर आए पति ने धारदार हथियारों से जो तांडव किया, उसे देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन

जिंदा या मुर्दा ले जाने की धमकी के साथ घर में घुसे पति और उसके साथियों ने बर्बरता से महिला पर जानलेवा हमला किया। उसने रिश्तों के सारे पवित्र बंधनों को तार-तार कर दिया। पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की जो पटकथा लिखी। उसने पूरे मोहल्ले को दहला कर रख दिया है।

पत्नी पर धारदार हथियार से हमला
आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…। थरियांव थाना क्षेत्र में जिंदा या मुर्दा लेकर जाने की धमकी देकर ससुराल पहुंचे पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने पति के साथ सौतेले बेटे व रिश्ते में देवर पर हैवानियत करने का आरोप लगाया है।

गाली-गलौज के बाद सिर पर प्रहार
पुलिस ने मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने राधानगर पुलिस को बताया कि 18 मई की रात 10 बजे पति नशे में घर आया। उसने गाली-गलौज के बाद सिर पर हमला कर दिया।

हैवानियत कर जान से मारने की धमकी दी
कमरे में बंदकर मारपीट कर जबरदस्ती की। सौतेला बेटा और चचेरा देवर भी पहुंचे।  उन दोनों ने भी उसके साथ हैवानियत कर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह छिपकर 19 मई को मायके राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले पहुंची।

लोगों से धमकी दिलाते रहे
वहां मां को आपबीती बताई। लोकलाज के चलते मां ने चुप रहने की सलाह दी।  इस दौरान पति उसे बुलाने के लिए लोगों से धमकी दिलाते रहे। पांच जुलाई की रात 11 बजे पति सात-आठ लोगों के साथ कार से मायके पहुंच गया।

मुझे जिंदा या मुर्दा लेकर जाएगा
गेट खोलते ही पति, बेटा और चार अन्य ने मारपीट की और पति ने धारदार हथियार से सिर पर वार किया। बोला कि मुझे जिंदा या मुर्दा लेकर जाएगा। घायल होने पर उसे छोड़कर कार से भाग निकले। परिजन ने 112, 108, 1090 पर शिकायत की।
विज्ञापन

पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि पति समेत सात के खिलाफ हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला के बयान के अनुसार आगे धाराएं बढ़ाई जाएंगी। महिला का अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें