फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: बारिश से दो मकान गिरे, गृहस्थी दबी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

Thu, 30 Jun 2022 02:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बारिश से गिरे दो मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में मलवां ब्लॉक के आशापुर गांव में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बारिश से दो मकान गिर गए। दोनों परिवारों की गृहस्थी दब गई है। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर साफ-सफाई, मवेशियों को चारा-पानी व दैनिक कार्यों में व्यस्त थे।
विज्ञापन


आशापुर गांव में प्रभाकर कश्यप और श्रवण कश्यप के अगल-बगल मकान हैं। हादसे में दोनों परिवार बाल-बाल बचे हैं। रात में परिवार के सभी सदस्य इन्हीं मकानों में सोए थे। अगर रात में हादसा होता तो परिवार के लोग हादसे का शिकार हो सकते थे। पूर्व प्रधान राजेश सिंह चौहान ने बताया उप जिलाधिकारी बिंदकी को अवगत करा दिया गया है। जानकारी मिलते ही राजस्व लेखपाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें