धर्मपाल पासवान की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
गाजीपुर। खेत में किसान का शव मिला। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार विकास पांडे का कहना है कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। बिजली गिरने से भी मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव निवासी धर्मपाल पासवान (45) मंगलवार की सुबह जानवरों को लेकर जंगल में चराने के लिए गया था। जंगल में ही उसके खेत थे। काफी देर तक धर्मपाल घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू की गई। खेत के पास ही एक नाली में धर्मपाल औंधे मुंह गिरा मिला।
लोगों ने उठाया तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। सूचना पर तहसीलदार व पुलिस भी मौके पर पहुंचे। पत्नी उर्मिला ने हत्या की आशंका जताई है। धर्मपाल अपने पीछे पत्नी उर्मिला व तीन बेटे अवधेश, धर्मेंद्र व जितेंद्र और बेटी रेखा को छोड़ गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।