फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jul 2024 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूरों की मौत हो गई। फर्रूखाबाद के रज्जेपुर थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव निवासी गंगाराम का पुत्र लालमन (27) व हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के रामपुर मझियांरा निवासी रामौतार का पुत्र सत्येंद्र (29) मजदूर थे।

विज्ञापन


दोनों सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव में पानी टंकी निर्माण में मजदूरी का काम करते थे। दोनों बुधवार रात किसी काम से बाइक से चौकी चौराहा गए थे। हसनपुर कसार लौटते समय ऐरायां मोड़ पर किसी वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें