ये था मामला
सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के कहने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता प्राचीन इमारत को ठाकुरद्वारा मंदिर बताते हुए मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग हटाकर परिसर में भगवा झंडे लगाए, धूपबत्ती जलाई और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान डंडों से मजारों और कब्रों में भी तोड़फोड़ की गई।
पीएसी और पुलिस बल तैनात
डीएम रविंद्र सिंह और एसपी अनूप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। एडीजी संजीव गुप्ता ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। घटना के बाद इलाके में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 10 भाजपाइयों सहित 160 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।