फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: किशोरी से दुष्कर्म, घटना छिपाने में थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी के आदेश पर पांच दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Dec 2022 09:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं एक बदमाश ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। थाना पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। घटना की सूचना देने में देरी व तत्काल रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसपी राजेश कुमार सिंह ने हुसैनगंज थाना प्रभारी राम सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के एक गांव में तीन नकाबपोश बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। उनके एक साथी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। थाना पुलिस ने पांच दिन तक घटना को दबाए रखा। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने लूटपाट, पॉक्सो एक्ट, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


घटना की सूचना देने में देरी व तत्काल रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसपी राजेश कुमार सिंह ने हुसैनगंज थाना प्रभारी राम सिंह को निलंबित कर दिया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एफआईआर में बताया कि वह हथगाम थाना क्षेत्र में मायके गई थी। ससुराल में उसका घर गांव के बाहर खेत में है। पति दिल्ली में सिलाई करता है। 10 दिसंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे ससुर, बेटा और बेटी बाहर छप्पर के नीचे लेटे थे।

विज्ञापन

इस दौरान दो बदमाश ससुर और बेटे को कमरे में बंधक बनाकर 20 हजार रुपये व एक लाख कीमत के जेवर लूट ले गए। एक बदमाश ने बेटी से दुष्कर्म किया। इस बीच बाइक सवार ग्रामीण ने बदमाशों को देखकर गांव में खबर दी। ग्रामीणों की घेराबंदी पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची थी। 15 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने शुक्रवार रात पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि बदमाशों के मोबाइल से सुराग मिला है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, अधिकारियों को सूचना भी नहीं दी। इसी वजह से एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें