फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: क्लीनिक में झोलाछाप ने किशोरी संग किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 24 Jan 2023 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी झोलाछाप की तलाश में दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के खागा में झोलाछाप ने 14 साल की किशोरी के साथ रविवार शाम दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी के बयान लिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश डाल रही है। खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही बुजुर्ग गांव निवासी संदीप कोरी दो साल पहले तक प्रयागराज स्थित एक नर्सिंग होम में कंपाउंडर था।

विज्ञापन


करीब दो साल से उसने गांव में क्लीनिक खोल लिया है। झोलाछाप संदीप पड़ोसी गांव के एक किसान को पैर का आपरेशन कराने के लिए शहर लेकर आया था। ऑपरेशन के बाद वह किसान, उसकी 14 वर्षीय बेटी व पत्नी को अपने गांव लेकर पहुंचा। किशोरी के मुताबिक, संदीप ने पिता को इलाज के बहाने अपने क्लीनिक के बगल में बने कमरे में रोक लिया।

इसके बाद मां को घर जाने के लिए कहकर पिता की देखभाल के बहाने उसे रोक लिया। इसके बाद उसकी मां घर चली गई। शाम करीब पांच बजे नशे में संदीप क्लीनिक आया और दवा देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर संदीप की तलाश की जा रही है। किशोरी के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी संदीप ने हिंदी साहित्य से एमए किया है। वह घर में अवैध रूप से क्लीनिक चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें