Fatehpur News: बिंदकी के मुगल रोड पर शॉर्ट सर्किट से कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन दुकानदार का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
फतेहपुर जिले में बिंदकी कस्बे के मुगल रोड स्थित कोतवाली के समीप लक्ष्मी होटल के बगल में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली के शॉर्ट सर्किट से मोनू गारमेंट्स नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा पूरा सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दुकान मालिक नदीम के अनुसार सुबह लगभग साढ़े छह बजे दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।