फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: पुलिस आवास में मृत मिले खखरेरू थाने के एसएसआई, काफी समय से चल रहे थे बीमार

Thu, 30 Jul 2020 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में करीब डेढ़ साल से खखरेरू में तैनात एसएसआई (सीनियर सब इंस्पेक्टर) सुरेश चंद्र यादव का शव गुरुवार की सुबह उनके आवास पर मिला। वह बुधवार की शाम खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब चौकीदार वहां पहुंचा तो घटना की जानकारी सभी को लगी।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ खागा मौके पर पहुंचे। इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के नगला तुपियान निवासी सुरेश चंद्र यादव (57) वर्ष 2018 में 26 दिसंबर को खखरेरू में तैनात हुए थे। खखरेरू कस्बे के इंचार्ज थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।

नौ जुलाई को वह थाने से निकलते समय बाइक से गिरकर घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था। बुधवार रात वह खाना खाकर अपने आवास में सोए थे। सुबह निधन का पता चला।
विज्ञापन


सीओ खागा अंशुमान मिश्र ने एहतियातन आवासों का सैनेटाइज कराया और परिजनों को खबर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे व एक बेटी छोड़कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें