फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न की लदी गाड़ी पीआरवी पुलिस ने पकड़ी, कोटेदार को बेचने जा रहा था ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर में अहमदगंज तिहार गांव से खागा को निकला 16 बोरी गेहूं से भरा पिकअप बुधवार को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस को फोन आया था कि यह गेहूं सरकारी कोटे का है। जिसे कोटेदार बाजार में बेचने जा रहा है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक ने जांच के बाद पाया यह गेहूं गांव के कोटेदार राजेश कुमार का है लेकिन सरकारी नहीं है। कोटेदार ने बताया कि उसने और उसके भाई ने कई सालों से कुछ लोगों के खेत अधिया पर ले रखे हैं। यह अनाज उसी खेत का है। मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, पुलिस की सूचना के बाद एसडीएम प्रहलाद सिंह ने नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा व पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी को अहमदगंज तिहार गांव जांच को भेजा था। उन्होंने कोटेदार राजेश कुमार के घर जाकर स्टाक की जांच की तो स्टॉक सही पाया। इसके बाद वह थाने पहुंचे और बोरियों की जांच की।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि कि अब तक की जांच में अनाज सरकारी नहीं पाया गया है। कोटेदार ने खाद्यान्न को लेकर जो बातें बताई गई हैं कि उसकी सत्यता के लिए बताए गए खेत मालिकों को पूछताछ के बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें