फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ट्रेन की चपेट में आया कांवड़िया, पैर कटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 31 Jul 2024 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से कांवड़िया का पैर कट गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कांवरिया धर्मेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के धाता कस्बे के कांवड़िया का बिहार के देवघर में ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गया। उसका पैर कट गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कस्बे से 26 जुलाई को करीब एक सैकड़ा कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ था। उसी जत्थे में धर्मेन्द्र सोनकर पुत्र समयी सोनकर भी था।

विज्ञापन


सोमवार को देवघर के जीसीडीह रेलवे स्टेशन में मोकामा-हाबड़ा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय धर्मेंद्र का पैर फिसलने से कट गया। जीआरपी ने उपचार के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। धाता थानाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय के संपर्क करने पर देवधर की पुलिस ने दुर्घटना की सूचना दी। परिजन देवघर पहुंचे और घायल धर्मेंद्र को प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें