Fatehpur News: थरियांव पुलिस ने टेकसरिया गांव के पास मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश जीशान खान को गिरफ्तार किया है। 11 मुकदमों के आरोपी जीशान के पैर में गोली लगी है और पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा बरामद किया है।
फतेहपुर जिले में थरियांव पुलिस ने गैंगस्टर में फरार चल रहे 25,000 के इनामी को मुठभेड़ बाद की गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके एक पैर में गोली लगी है। आरोपी से पुलिस ने तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने टेकसरिया गांव के पास मुठभेड़ बाद जीशान खान को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है और अस्पताल में भर्ती है।