फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: प्लॉट में मिट्टी पुराई करा रहे मालिक पर फायरिंग, नाले में छिपकर बचाई जान…आरोपी पिता-पुत्रों की तलाश

Fri, 23 May 2025 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: ललौली थाना क्षेत्र में प्लॉट में मिट्टी पुराई करा रहे मालिक पर रायफल से फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया गया। किसी तरह मालिक ने नाले में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मकान की दीवार में गोली से बना गढ्ढा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में हाईवे किनारे स्थित प्लॉट में मिट्टी पुराई करा रहे प्लॉट मालिक पर दबंग पिता-पुत्रों ने गाली गलौज करते हुए लाइसेंसी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद और धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर दो खाली खोखे मिले हैं। पुलिस ने पिता पुत्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के विजय नगर मोहल्ले के रहने वाले योगेश तिवारी (61) पुत्र स्व.स्वामीदीन ने गांधीनगर मोहल्ले के बांदा-टांडा हाईवे पर स्थित 35 बाई 70 का प्लॉट गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले धर्मराज मौर्या से उसके बगल में स्थित प्लॉट को 21 लाख रुपये में फरवरी 2025 में खरीदा था। प्लॉट का दाखिल खारिज भी हो गया था।

Trending Videos

लाइसेंसी रायफल से सात राउंड फायर किए
मालिक योगेश तिवारी गुरुवार दोपहर दो बजे से प्लॉट में मिट्टी पुराई करा रहा था। रात पौने नौ बजे दबंग शिवभोला सिंह निवासी चकपैगम्बर (गांधी नगर बहुआ) अपने पुत्रों शिवम सिंह और प्रकाश सिंह के साथ मौके पर आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाइसेंसी रायफल से जान से मारने की नीयत से सात राउंड फायर कर दिए।

मिट्टी पुराई का काम बंद करने को धमकाया
इससे योगेश तिवारी ने कुर्सी से गिरकर बगल में स्थित नाले में छिपकर अपनी जान बचाई। वहीं, मौके पर मौजूद योगेश तिवारी का भांजा अमित कुमार और पड़ोसी धर्मराज मौर्या ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। दबंग शिवभोला सिंह और उसके पुत्रों ने ललकारते हुए प्लॉट में मिट्टी पुराई का काम बंद न करने  पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से बाइक में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के हाथ नहीं लगे पिता-पुत्र
मौके पर पहुंची पुलिस ने रायफल के दो खाली खोखे बरामद किया है। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया है। रात में ही सीओ एचएल सिंह और थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, बहुआ चौकी प्रभारी सुमित तिवारी एसओजी टीम और पुलिस बल ने आरोपी के बहुआ कस्बे के गांधीनगर स्थित मकान और उसके चक पैगंबरपुर गांव में के मकान समेत कई जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश दिया। हालांकि, आरोपी पिता-पुत्र पुलिस के हाथ नहीं लगे। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें