फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, भाई व भाभी को फावड़े व लाठियों से पीटा, पढ़ें मामला

Fri, 23 May 2025 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दबंगों ने भाई व भाभी को फावड़े और लाठियों से पीट दिया। पीड़ित ने स्थानीय चौकी, थाने व एसीपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोमनपुर का मजरा कपूर फॉर्म के रहने वाले एक किसान परिवार का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित राम प्रसाद पुत्र सदासुख ने बताया कि 12 मई की सुबह घर व जमीन के बंटवारे को लेकर भाई संतोष ,छोटू , सुखदेई व ज्योति और आंचल द्वारा मुझे व मेरी पत्नी नीलम को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे।

विज्ञापन

इसका विरोध किया, तो सभी ने मिलकर लाठियों से पीटा है। जाते वक्त जान से मारने की नीयत से फावड़ा उठाकर दौड़ा लिया गया। किसी तरह भाग कर मैंने अपनी जान बचाई है। पीड़ित राम प्रसाद ने बताया कि वह स्थानीय चौकी गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह थाने गया और वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई
इस पर 17 मई को एसीपी कार्यालय में जाकर न्याय की गुहार लगाई थी। यहां से मुकदमा पंजीकृत करने का आश्वासन मिला था। 11 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया यदि कार्रवाई नहीं होती, तो वह उच्चाधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें