फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: नबीपुर में बारात से पहले दुल्हन के घर में लगी आग, पड़ोसी पर लगाया आगजनी का आरोप, जांच शुरू

Sat, 22 Nov 2025 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: नबीपुर गांव में बारात आने से ठीक पहले दुल्हन के घर में आग लगने से लाखों का दहेज और सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के प्रदीप पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
fatehpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव में बारात आने से ठीक पहले दुल्हन के घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घर में अगवानी और द्वारचार की तैयारी चल रही थी कि अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते दहेज का सामान और घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। नुकसान लाखों रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने पड़ोस के प्रदीप पर पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है। परिवार के अनुसार शादी वाले दिन पड़ोसी ने जानबूझकर घर में आगजनी की, जिसका विशेष वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद शादी का माहौल गम में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें