फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: नलकूप पर सो रहे किसान की डंडे से पीटकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

Sat, 13 Nov 2021 06:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के थरियांव में नलकूप पर सो रहे किसान की शुक्रवार रात डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की है। मौके से खून लगा डंडा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एएसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए हैं। असोथर थानाक्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव (70) शुक्रवार शाम को घर से खेत में लगी प्याज की फसल की रखवाली करने गए थे।

रात में वह नलकूप के छप्पर के नीचे चारपाई पर सो गए। उनकी सोते समय सिर आदि जगहों पर डंडे से वारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब नौ बजे परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चारपाई में उनकी टार्च और अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन


नलकूप महज घर से एक किलोमीटर दूरी पर है। पुलिस ने किसान की पत्नी ननकी देवी और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों कोई रंजिश होने की जानकारी नहीं दे सके। ग्रामीणों से पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें पता लगा कि नलकूप के पास एक आंवले का पेड़ है।

पेड़ के पास शुक्रवार शाम को कुछ लोग बैठकर खा-पी रहे थे। उनसे किसी बात को लेकर किसान की नोक झोक हुई थी। प्रथम दृष्टयता पुलिस उन लोगों की तलाश में जुटी है। कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की गई है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें