फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: चेयरमैन प्रतिनिधि ने साथियों संग भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला, तमाशा देखती रही पुलिस, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 22 Nov 2021 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर जिले में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस मामले में सपा नेता पर बलवा, हत्या के प्रयास और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी को सोमवार दोपहर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि ने साथियों के साथ मिलकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। घटना के समय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सीसीटीवी में कैद घटना देखकर विधायक भड़क उठे और कोतवाली में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि सपा नेता हाजी रजा और साथियों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास और लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। सदर विधायक ने गिरफ्तारी होने तक धरने पर बैठे रहने की बात कही है। कोतवाली क्षेत्र के लाला बाजार मोहल्ला निवासी फैजान ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जिला अस्पताल के पास वह पार्टी कार्यकर्ता इमरान से बातचीत कर रहे थे।

आरोप है कि तभी पनी मोहल्ला निवासी पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, सभासद राहत, जुनैद उर्फ जुन्ना, गुलाम, शमशाद समेत 15-20 लोग आए। बीजेपी का प्रचार-प्रसार किए जाने की खुन्नस में उन पर हमला किया। मुख्यमंत्री को भी गालियां दीं।
विज्ञापन


आरोपियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि हाजी रजा सदर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसने सरेआम चाकू से हमला किया। रोड पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सभासद राहत और अन्य साथियों ने लात-घूसों से पीटा।
विज्ञापन

वह होटल में जान बचाने के लिए घुसे तो होटल से बाहर घसीटकर लाए और जेब से 14 हजार 600 रुपये लूट लिए। लाइसेंसी और अवैध असलहों की बटों से पीटा। फैजान ने मामले की सूचना सदर विधायक विक्रम सिंह, डीएम, एसपी, जिलाध्यक्ष को दी।

मौके पर सिर्फ सदर विधायक ही पहुंचे और फैजान को कोतवाली ले गए। विधायक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली में विधायक साथियों के साथ धरने पर भी बैठ गए। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पूरी घटना एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें चेयरमैन प्रतिनिधि अपने साथियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द सभी को पकड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें