फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: गंगा में बहकर आई पॉली बैग में पैक लाश, अधिकारियों ने कराया अंतिम संस्कार

Sun, 30 May 2021 08:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

प्रदेश सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी गंगा में लाशें मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को फतेहपुर में पॉली बैग में भरा हुआ एक शव बहकर किनारे आकर फंसा तो वहां भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
गंगा में बहकर आई लाश, अफसरों ने कराया अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के अल्लीपुर में गंगा नदी में रविवार की सुबह पॉली बैग में भरा हुआ एक शव बहकर कोटिया गांव किनारे आकर फंसा तो वहां भीड़ जमा हो गई। कोविड संक्रमण से मौत होने की आशंका पर लोगों ने प्रशासन को इसकी खबर दी। कुछ ही देर बाद एसडीएम बिंदकी सहित कई अधिकारी, डॉक्टर वहां पहुंचे।
विज्ञापन


शव को पूरी सुरक्षा से बाहर निकालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मलवां थाना क्षेत्र का कोटिया गांव गंगा नदी किनारे स्थित है। रविवार की सुबह यहां के लोग नदी किनारे पहुंचे तो यहां पर एक बड़े प्लास्टिक बैग में शव भरा हुआ देखा जो नदी किनारे आकर फंसा हुआ था।

कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी खबर प्रशासन को दी। इसके बाद एसडीएम बिंदकी विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी मलवां प्रतिमा वर्मा, एसओ मलवा अरविंद सिंह, डॉक्टर अमलेश जोशी टीम के साथ नदी किनारे पहुंचे। टीम ने पीपीई किट पहनकर पूरी सुरक्षा के साथ शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


डॉक्टर ने शव का निरीक्षण किया और उसके  बाद अंतिम संस्कार का फैसला लिया गया। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। घाट किनारे ही उसका दाह संस्कार किया गया। मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि कोविड संक्रमण के चलते गांव में दवा छिड़काव कराया जाना चाहिए। एसडीएम ने तुरंत गांव में सैनिटाइजेशन अभियान चलाने को कहा। इससे संक्रमण का खतरा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें