फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में ढील के बावजूद 10 जोड़ी ट्रेनें बहाल न होने से दैनिक यात्री होंगे परेशान

Sun, 30 May 2021 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना कर्फ्यू में ढील के बावजूद 10 जोड़ी ट्रेनें बहाल नहीं की गई हैं, इससे दूसरे जिलों में व्यापार या नौकरी करने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जून से 55 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील दे दी है। सुबह सात से शाम सात बजे तक व्यापारिक गतिविधियां चलेंगी और सरकारी दफ्तर पूरी क्षमता व अन्य संस्थान 50 प्रतिशत के स्टाफ से चलेंगे।
विज्ञापन


इसके बावजूद 10 जोड़ी ट्रेनें बहाल नहीं की गई हैं, इससे दूसरे जिलों में व्यापार या नौकरी करने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी होगी। कानपुर के आसपास के जिलों को चलने वाली ट्रेनों को यात्रियों ने बहाल करने की मांग की है। 

इन 10 जोड़ी ट्रेनों के चलने का यात्रियों को इंतजार
कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस (04123/04124), कानपुर-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (02179/02180), लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस (05205/05206), कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस (22441/22442), कानपुर-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस (05343/05344), अनवरगंज-कासगंज (05039/05040), कानपुर-मानिकपुर-मेमू (01801/01802), कानपुर-टूंडला (04187/04188), कानपुर-फफूंद (04191/04192), कानपुर सेंट्रल-सूबेदारगंज (04181/04182) 

एक जून से 55 जिलों में ढील हो जाएगी। सरकारी कार्यालयों में 100 प्रतिशत हाजिरी रहेगी। इसलिए रेलवे को कम दूरी वाली ट्रेनों को जरूरी हो तो रिजर्व श्रेणी के साथ चलाना चाहिए। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल तिवारी, मीडिया प्रभारी, कानपुर-लखनऊ एमएसटी मित्र समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें