फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी से की मारपीट, तीन तलाक दिया, पति समेत आठ ससुरालियों पर मुकदमा

Sun, 28 Jul 2024 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में पत्नी से मारपीट कर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत आठ ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल में पत्नी को पीटकर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया है। जहानाबाद थाने के काजीटोला निवासी आरिफ की पुत्री रूमा आरिफ का निकाह दो दिसंबर 2018 को मोहल्ले के मो. जाबिर के साथ हुआ था।

विज्ञापन


रूमा का आरोप है कि विवाह के बाद ससुराली दहेज में 10 लाख रुपये की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुर नफीस, सास फातिमा बेगम, जेठ रईस, जेठानी रेहाना, जेठ शानू,ननद राबिया उर्फ काजल, मुमतंहा मारपीट करते हैं। इस दौरान पति सऊदी अरब कमाने चले गए और मोबाइल पर मायके से रुपये लाने की मांग करते थे। पति 17 जून को सउदी अरब से आने के बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पीटकर मायके छोड़ गए।

पति, ससुर, सास समेत अन्य ससुराली घर आए और परिजनों और उसके साथ मारपीट की। दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन बार तलाक बोलकर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष अनुुरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें