फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बनारस गए 122 पुलिसकर्मी 31 घंटे बाद भी नहीं लौटे, एसपी ने किया लाइनहाजिर

Wed, 27 Oct 2021 01:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

एसपी ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। चरित्र पंजिका पर अनुशासन संबंधी विभागीय कार्रवाई पंजीकृत कराई जाएगी। इस दंडात्मक कार्रवाई के बाद थाने भेजने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में वाराणसी गए फतेहपुर जिले में तैनात 122 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी ही भूल गए। वह अपने तैनाती स्थलों पर नहीं पहुंचे। औचक चेकिंग में मामला सामने आया तो एसपी के होश उड़ गए। एसपी ने सर्किल सीओ और थानेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में 122 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर जांच बैठाई है। जिले से वीआईपी ड्यूटी में 162 पुलिस कर्मी 22 अक्तूबर को तैनाती स्थलों पर रवाना हुए थे। जिसमें 37 उपनिरीक्षक, 31 हेड कांस्टेबल और 94 कांस्टेबल शामिल थे।

प्रधानमंत्री ड्यूटी 25 अक्तूबर की शाम समाप्त हो गई। जिसके बाद एएसपी और सीओ जिले में लौट आए। एसपी राजेश कुमार सिंह ने ड्यूटी पर जाने वालों की मंगलवार रात समीक्षा की। जिसमें ड्यूटी समाप्त होने के 31 घंटे के बाद 20 एसआई, 24 हेड कांस्टेबल और 78 कांस्टेबल थानों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


तभी एसपी ने सभी सर्किल सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। 21 थाना प्रभारियों को चेतावनी की नोटिस जारी की है। एसपी ने बताया कि कुल 122 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। उनकी सीओ सर्किल वार जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों पर यह हुई कार्रवाई 
एसपी ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। चरित्र पंजिका पर अनुशासन संबंधी विभागीय कार्रवाई पंजीकृत कराई जाएगी। इस दंडात्मक कार्रवाई के बाद थाने भेजने पर विचार किया जाएगा। थाना प्रभारियों को पुलिस कर्मियों के समय से वापस न आने पर गैरहाजिरी अंकित न कराए जाने के कारण चेतावनी दी गई है।

सबसे अधिक इन थानों के कर्मी रहे गायब  
चेकिंग में सबसे अधिक तीन थानों के पुलिसकर्मी नहीं लौटे हैं। धाता के 10 पुलिसकर्मी, असोथर थाने से नौ, ललौली थाने के सात पुलिसकर्मी ड्यूटी से नहीं लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें