युवक गांव में रहकर करता था किसानी
बता दें कि मृतक छह माह पहले तक एक मेडिकल कंपनी में एमआर की नौकरी करता था। अब गांव रतनतारा में ही रहकर किसानी करता था। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अनीश कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सड़क किनारे खड़ी ट्राली को सड़क से हटा दिया गया है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक्टर की ट्राली के मालिक का पता नहीं चल पाया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।