फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सीआरपीएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में 80 लाख की चोरी, तीन कमरों के ताले तोड़कर की गई वारदात

Sun, 04 Aug 2024 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सेवानिवृत्त सीआरपीएफ निरीक्षक के घर से 80 लाख की चोरी की घटना सामने आई है। छह लाख रुपये व बाकी के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ निरीक्षक के घर से छह लाख रुपये नकद समेत 80 लाख के जेवर चोरी हो गए। चोर खिड़की का सरिया उखाड़कर घर में दाखिल हुए और तीन कमरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सीर इब्राहीमपुर गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह सीआरपीएफ से एक साल पहले निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

उनके छोटे भाई चंद्रभूषण सिंह पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक हैं और उनकी तैनाती कन्नौज में है। चंद्रशेखर शनिवार की रात 11 बजे खाने के बाद बाहरी कमरे में पत्नी चित्रा के साथ सो रहे थे। बेटा वीरू सिंह व बहू ज्योति सिंह पहली मंजिल पर बने कमरे में थे। करीब रात साढ़े तीन बजे चंद्रशेखर सिंह लघुशंका के लिए उठे। बाहरी दरवाजा खुला देखा। आंगन के पीछे तीनों कमरों में के ताले टूटे व कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर, बक्सों के ताले टूटे थे।

सीढ़ियों का दरवाजा बंद था। दरवाजे के बगल में लगी खिड़की की सरिया उखड़ी हुई थी। चंद्रशेखर ने बताया कि चोर अलमारी, बक्सों के ताले तोड़कर छह लाख रुपये, करीब 750 ग्राम सोने के जेवर, पांच किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कुल 80 लाख की चोरी हुई है। जेवर पत्नी, मां, बहू, बेटे व कन्नौज में एसआई चंद्रभूषण सिंह के परिवार के थे। सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी के खुलासे को टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें