फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: सराफ कारोबारी के घर से 12 लाख के जेवरात चोरी, चांदी से भरा एक झोला नहीं ले जा सके चोर

Sun, 04 Oct 2020 12:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में 12 लाख की चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर के छिवलहा कस्बे के सराफ कारोबारी के घर पर चोरों ने शनिवार को धावा बोल दिया। चोर, बेडरूम में रखी अलमारी को खोलकर जेवरात से भरे दो बैग और बेड के बगल में रखें दो बैग उठा ले गए। सराफ कारोबारी को चोरी की भनक दुकान से लौटने पर लगी।
विज्ञापन


बेड के बगल में रखें तीन जेवरात से भरे झोले में दो गायब थे। अलमारी खोलकर देखा तो सराफ के होश उड़ गए। सराफ कारोबारी के घर चोरी की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। हथगाम थानाक्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी छोटेलाल के बेटे राजेश सोनी ने कस्बे में सराफ की दुकान खोल रखी है।

राजेश, पत्नी साक्षी देवी और भतीजे विकास के साथ कई साल कस्बे में आवास बनवा कर रह रहे हैं। 10 दिन पहले साक्षी अपने मायके इलाहाबाद चली गई थी। शनिवार की सुबह 10:00 बजे रोज की तरह चाचा भतीजे दुकान चले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

क्योंकि विकास को थरियांव में रहने वाले भाई रवि से मिलने जाना था, इसलिए वह दोपहर 1:00 बजे घर लौट आया और भाई से मिलने चला गया। शाम 6:30 बजे पेट खराब होने पर राजेश, दुकान में एक परिचित को बैठाकर घर आए। कपड़े उतारने के लिए वह बेडरूम पहुंचे तो उनकी निगाह बेड के बगल में रखें जेवरात से भरे झोलो की तरफ गई तो माथा ठनक गया।

यहां पर तीन झोले में सिर्फ एक था। यह चांदी से भरा होने की वजह से वजनी था। ऐसे में माना जा रहा है कि चोर इसी बिना पर इसे नहीं ले जा सके। राजेश ने दो झोला कम होने पर अलमारी खोली तो उससे भी जेवरात से भरे दो झोले गायब थे। सर्राफा कारोबारी ने इस बाबत भतीजे से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह 1:30 बजे ही घर छोड़ कर चला आया था।

इस पर राजेश ने अपने करीबी व्यापारियों को फोन पर मामले की इत्तला की और पुलिस को बुला लिया।  कारोबारी के मुताबिक करीब 12 लाख रुपए के जेवरात चोर उठा ले गए हैं। थानेदार आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि सराफ गिरोह गांठ का भी काम करता था। खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें