फतेहपुर के छिवलहा कस्बे के सराफ कारोबारी के घर पर चोरों ने शनिवार को धावा बोल दिया। चोर, बेडरूम में रखी अलमारी को खोलकर जेवरात से भरे दो बैग और बेड के बगल में रखें दो बैग उठा ले गए। सराफ कारोबारी को चोरी की भनक दुकान से लौटने पर लगी।
बेड के बगल में रखें तीन जेवरात से भरे झोले में दो गायब थे। अलमारी खोलकर देखा तो सराफ के होश उड़ गए। सराफ कारोबारी के घर चोरी की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। हथगाम थानाक्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी छोटेलाल के बेटे राजेश सोनी ने कस्बे में सराफ की दुकान खोल रखी है।
राजेश, पत्नी साक्षी देवी और भतीजे विकास के साथ कई साल कस्बे में आवास बनवा कर रह रहे हैं। 10 दिन पहले साक्षी अपने मायके इलाहाबाद चली गई थी। शनिवार की सुबह 10:00 बजे रोज की तरह चाचा भतीजे दुकान चले गए।