फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुना टोल चुकाने के बाद तुरंत बनवाना होगा फास्टैग

विज्ञापन
बारा टोल प्लाजा के कैश लेन पर वाहन चालकों को फास्टैग लगवाने के लिए प्रेरित करते डीजीएम मनोज शर्मा - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब बिना फास्टैग के निकलने वाले वाहन चालकों को दोगुना टैक्स देना होगा। साथ ही फास्टैग बनवाने के बाद ही वाहन को आगे जाने दिया जाएगा। फास्टैग के लिए टोल पर 12 काउंटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वाहनों में फास्टैग लगवाने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी बारा टोल प्लाजा से करीब 17 प्रतिशत वाहन बिना फास्टैग के निकल रहे हैं। जबकि ऐसे वाहनों के लिए सोमवार रात से कैश लेन बंद कर दी गई है। इसके बाद भी फास्टैग लेन से निकलने पर वाहन स्वामी को दो गुना टोल देना होगा। बूथ पार करने के बाद वाहन को साइड में लगाकर उसका तत्काल फास्टैग बनाया जाएगा। इसके बाद ही गाड़ी आगे जा सकेगी।
हालांकि जिले में 83 प्रतिशत वाहनों में फास्टैग लग चुका है। वहीं, वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए टोल पर 12 काउंटर लगाए गए हैं। जो दस मिनट में फस्टैग बनाकर देंगे। आमतौर पर टोल प्लाजा पर प्रतिदिन 200 से 250 फास्टैग बनाए जा रहे हैं। वहीं, सोमवार देर शाम तक 625 लोगों के फास्टैग बनाए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

टोल की सभी लेनों को फास्टैग कर दिया गया है। बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना टोल वसूला जा रहा है। व्यवस्था न बिगडे़, इसके लिए एनएचएआई की ओर से डीएम, एसपी व अकबरपुर कोतवाल को पत्र भेजा जा चुका है।
- मनोज शर्मा, डीजीएम, बारा टोल
दो और बनाई गई वीआईपी लेन
कानपुर देहात। बारा स्थित टोल प्लाजा पर कुल 18 लेन हैं। 15 फरवरी तक कैश के लिए दो लेन खुली थीं। इसमें दो लेन एंबुलेंस की हैं। फास्टैग सिस्टम लागू होने के बाद टोल प्रबंधन की ओर से अधिकारी, पुलिस, जनप्रतिनिधि आदि के लिए दो और वीआईपी लेन खोली गई हैं। कानपुर जाने के लिए सात नंबर लेन, जबकि कानपुर से आने के लिए 16 नंबर लेन वीआईपी बनाई गई है। (संवाद)
खाते में रखने होंगे कम से कम दो सौ रुपये
कानपुर देहात। अक्सर वाहन स्वामी टोल से निकलने के दौरान खाते में रिचार्ज करते हैं। जो समय पर एक्टिवेट नहीं हो पाता है। ऐसे में बूथ पर पहुंचने वाले वाहनों से दो गुना चार्ज वसूला जाएगा। टोल मैनेजर नीरज त्रिपाठी ने बताया कि अगर खाते में रुपये नहीं हैं और उसी दिन टोल से निकलना है तो वाहन स्वामी को करीब 20 मिनट पहले रिचार्ज करना पड़ेगा। अब दो सौ रुपये सिक्योरिटी मनी रखने का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। खाते में दो रुपये हैं तो वाहन टोल से निकाल दिया जाएगा। (संवाद)
बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रशासन से मदद की गुहार
कानपुर देहात। फास्टैग सिस्टम लागू होने से पहले ही टोल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल शिफ्ट में 82 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, एनएचएआई की ओर से जिला प्रशासन से लेकर पुलिस को पत्र भेजकर सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें