फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, 12 घंटे बाद उठा शव, 10 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jun 2022 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के संकिसा में कच्ची शराब पकड़ने गई पुलिस की पिटाई से शुक्रवार देर रात युवक की मौत हो गई। पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने 12 घंटे तक शव नहीं उठने दिया। जमकर हंगामा हुआ। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे किसी तरह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पत्नी की तहरीर पर मेरापुर थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज सहित 10 पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मेरापुर क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी निवासी गौतम उर्फ सेना बहेलिया (35) के घर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने कच्ची शराब पकड़ने के लिए दबिश दी।

पुलिस गौतम को घर से पीटते हुए 100 मीटर दूर गांव के बाहर मंदिर के पास ले गई। भाई ऊदल बचाने के लिए पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने उसको भी बंद करने की धमकी दी। इससे वह भाग गया। कुछ देर बाद ऊदल मां लौंगश्री के साथ मंदिर के पास पहुंचा। वहां गौतम मृत अवस्था में पड़ा था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऊदल ने यूपी 112 पर सूचना दी। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाकर विरोध कर दिया। सुबह तक पुलिस कर्मी परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे, पर सफल नहीं हुए। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एएसपी अजय प्रताप दोपहर में मौके पर पहुंचे। एडीएम ने परिजनों को आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भरोसा दिया। पत्नी मंजू ने मेरापुर थानाध्यक्ष जगदीश वर्मा, अचरा चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य, सिपाही निखिल, सचिन व छह अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें