फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महायोजना विवाद: सामूहिक पलायन की तैयारी, 200 मकानों पर लगे हैं मकान बिकाऊ के पोस्टर

Fri, 24 Jun 2022 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद जिले में अमृत महायोजना का विरोध दिनोंदिन मुखर होता जा रहा है। गुरुवार को लोगों ने सांसद के यहां प्रदर्शन किया था। वहीं, आज लोगों ने अपने घरों के आगे मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
घरों के बाहर लगे हैं सामूहिक पलायन के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में अमृत महायोजना मकान चले जाने की आशंका से परेशान करीब 200 लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक पलायन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। जनप्रतिनिधि कोई मदद नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को लोग सांसद के सामने विरोध दर्ज करवा चुके हैं।

विज्ञापन

बता दें कि बरेली-इटावा राजमार्ग की पांचाल घाट से सेंट्रल जेल तक चौडाई 60 मीटर रखी गई हैं। इससे मार्ग के दोनों और के सैकड़ों मकान और दुकान उसकी जद में आ गए हैं। कई दशकों से मकानों में रह रहे लोगों ने योजना का विरोध किया। 
गुरुवार रात में ही करीब 200 मकानों के बाहर अमृत महायोजना से प्रताड़ित सामूहिक पलायन मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय धर्म प्रसार प्रमुख  दिनेश तोमर ने  कहा कि सांसद को ज्ञापन दिया जा चुका है। सदर विधायक को कई बार फोन किया, मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पलायन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। पोस्टर लगाने वालों में मनीष दीक्षित, महेश सिंह तोमर, सीमांत चौहान, उमाशंकर बाथम, अरुण मिश्रा, लोकेश, देवसिंह सहित 200 लोगों के यहां पोस्टर लगे हैं। वहीं, यह पूछे जाने पर कि अब मकान कौन खरीदेगा, तो लोगों ने कहा कि बाहरी खरीदार आकर ले सकते हैं। साथ ही, कुछ लोगों ने मांग न मानी जाने पर उग्र विरोध की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें