फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: धर्मांतरण के पत्रक बांट रहे युवक व दो महिलाओं को पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Oct 2021 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि रामदास गुुप्ता, विमलेश मिश्रा और क्रांति पाठक की तहरीर पर एक युवक और दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : YakobchukOlena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में पांचाल घाट पर धर्मांतरण संबंधी पत्रक बांट रहे एक युवक और दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। हिंदूवादी नेताओं की तहरीर पर तीनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब दो बजे पुराना पांचाल घाट निवासी रामदास गुप्ता के मकान के पास एक युवक और दो महिलाएं कुछ पत्रक और पुस्तकें बांट रहे थे। इनमें सनातन धर्म की आस्था और देवीदेवताओं को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया था।

इसके साथ धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित भी किया जा रहा था। रामदास ने पुलिस को सूचना दी। इस पर तीनों नेे भागने का प्रयास किया तो रामदास व डॉ. रामगोपाल चौहान तीनों को पकड़ कर पांचाल घाट चौकी ले गए।
विज्ञापन


जहां पूछताछ में पुलिस को उन्होंने अपना नाम धनीराम निवासी आड़रपुर थाना चौबिया जिला इटावा और शहर कोतवाली के मसेनी निवासी पुष्पा व भोपतनगला निवासी खुशी बताया। पुलिस तीनों को लेकर कोतवाली लेकर पहुंची। उनके पास से पत्रक और पुस्तकें भी बरामद हुईं।

सूचना पर हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक पहुंच गए। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि रामदास गुुप्ता, विमलेश मिश्रा और क्रांति पाठक की तहरीर पर एक युवक और दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें