फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से घायल गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के राजाभाग गली नंबर आठ स्थित घर में पति की पिटाई से जख्मी महिला की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में रविवार की सुबह मौत हो गई। पति पर गर्भपात की दवा खिलाने का भी परिजनों ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रुपये न होने के चलते वह शव को नहीं ले जा पा रहे थे। परिजनों को रोता-बिलखता देख अमर उजाला ने उनका दर्द समझा और एडीएम जयप्रकाश को कॉल कर जानकारी दी। एडीएम ने सीएमओ डा. भगवानदास को फोन किया। तब जाकर परिजन शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम व घर ले गए।
सुल्तानपुर के हरिपर्वत पुलिया निवासी पवन कुमार ने बताया कि बेटी रूबी (31) की शादी 2010 में मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला राजा भाग गली नंबर -आठ निवासी दीपक श्रीवास्तव से की थी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 11 बजे नातिन गुनगुन कोचिंग पढ़ने पड़ोस में शिक्षिका के पास गई थी। गुनगुन ने फोन कर जानकारी दी कि हमारे पास रुपये नहीं है। उनका इलाज कराना है। यह सुनकर परिजन परेशान हो गए और वह पत्नी रेनू के साथ सुल्तानपुर से रात करीब दस बजे मैनपुरी पहुंचे।
घर में पहले से दीपक व उसके चार साथी मौजूद थे। आरोप है कि दीपक ने रूबी से मिलने से मना कर दिया और विरोध करने पीटा। इसके बाद पवन पत्नी संग मैनपुरी कोतवाली पहुंचा और घटना के संबंध में शिकायत की।
पुलिस की मदद से वह लोग रूबी को रात करीब 11 बजे ऑटो से जिला अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर देख बेटी को डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। यहां पर रविवार सुबह मौत हो गई।
आरोप है कि दो माह की गर्भवती रूबी को गर्भपात के लिए दीपक दबाव बना रहा था। दो-तीन दिन से उसकी पिटाई कर गर्भपात की दवा खाने को विवश करता था। शनिवार को पीटकर बेटी को दवा खिला दी, जिससे उसका अधिक रक्तस्राव होने से तबीयत खराब हुई और मौत हो गई।
परिजनों को रोता-बिखलता देख एडीएम जय प्रकाश को कॉल कर मामला अवगत कराया। एडीएम ने जानकारी सीएमओ डा. भगवानदास को दी। सीएमओ ने पीड़ित परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध कराई। सैफई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें