फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर निवासी अश्वनी राठौर की पत्नी श्वेता राठौड़ (26) को पित्त की थैली में ऑपरेशन के लिए मशीनी रोड स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार दोपहर में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह अस्पताल संचालक ने श्वेता के ससुर सत्यपाल को फोन कर ऑपरेशन के लिए अस्पताल आने की बात कही। सत्यपाल का आरोप है कि जब वह अस्पताल पहुंचे, तब बहु को अस्पताल के कुछ कर्मचारी ऑक्सीजन लगा रहे थे।
कुछ ही देर में श्वेता की मौत हो गई। इसके बाद पर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह करीब 10:30 बजे सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया और कागजात अपने कब्जे में लिए इसी दौरान अस्पताल में प्रबंधक के कुछ हमदर्द पहुंचे और उन्होंने सीएमओ पर आरोप लगाना शुरू कर दिए। ऑपरेशन थिएटर में तू-तू-मैं-मैं के बाद माहौल बिगड़ गया।