फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: चीखती हुई कमरे में घुसी और लगा लिया फंदा, बच्चों के सामने मां ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Apr 2026 01:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज स्थित खजुरिया गांव में महिला ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के क्षेत्र के गांव खजुरिया में मंगलवार सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रमोद शाक्य की पत्नी चांदनी (35) ने घर के कमरे में बंद होकर साड़ी से फंदा बनाकर जान दे दी। घटना के समय पति बच्चे की दवा लेने निजी चिकित्सक के यहां गए थे।

विज्ञापन

बताया गया कि महिला अचानक चीखती हुई कमरे में घुसी और दरवाजा बंद कर लिया। बच्चों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें