फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: लालसराय में रसोई गैस के लिए हाहाकार; 10 दिन से भटक रहे उपभोक्ताओं ने लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 07 Apr 2026 11:45 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: लालसराय में पिछले 10 दिनों से गैस सिलिंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार सुबह मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एजेंसी प्रबंधक ने केवल अप्रैल तक की बुकिंग वालों को ही अगले दिन गैस देने की बात कही।

विज्ञापन
लालसराय में रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में लालसराय स्थित गैस एजेंसी पर करीब 10 दिन से रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गैस एजेंसी के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस के कुछ दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे, मगर उन्होंने जान बोलने से इनकार कर दिया।

 

सुबह 10:15 बजे तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी जाम खुलवाने के लिए नहीं पहुंचा। जाम लगाए लोगों की कई बार वाहन निकलने का प्रयास करने पर तीखी नोकझोंक हुई। 10.45 बजे एजेंसी प्रबंधक ने पहुंचकर उपभोक्ताओं से कहा कि एक अप्रैल तक की बुकिंग को बुधवार को सिलिंडर मिलेगा। शेष लोग यहां भीड़ ना लगाएं। इस पर आक्रोश पनप गया, पांच मिनट बाद ही प्रबंधक मौके से चले गए। इससे उपभोक्ता आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें