फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: रुपये के लेन-देन के विवाद में दबंगों ने बंटाईदार को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 28 Feb 2024 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में रुपये के लेन-देन के विवाद में बंटाईदार को गोली मारने की घटना सामने आई है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शिव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में फूलगोभी बेचने के बाद रुपये के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने बंटाईदार को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। मऊदरवाजा थाने के गांव गढ़ू की मढ़ैया नीवलपुर निवासी शिव सिंह कुशवाह (50) बंटाई और पेशगी पर खेत लेकर सब्जी व गेंदा की फसल करते हैं।

विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पौने आठ बजे वह खेत पर थे। उसी समय आरोपी पहुंचे। उन्होंने जब उनसे रुपये मांगे, तो गाली गलौज करने लगे। दूसरे भाई ने आवाज देकर गोली मारने की बात कहकर तमंचा निकाला, तो वह भागने लगा। दोनों भाइयों ने पीछा करके फायर कर दिया। गोली शिव सिंह के हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। कुछ ही देर में उसका भाई सुनील कुशवाह भी पहुंच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस और सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने अस्पताल में घायल से पूछताछ की। घटनास्थल का जायजा भी लिया। सीओ सिटी ने बताया कि शिव सिंह के हाथ में गोली लगी है। रुपये के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें