फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: सिपाही ने दी आत्महत्या की धमकी, बिना जांच के लाइन हाजिर किए जाने से दुखी, वीडियो वायरल

Thu, 04 Jun 2020 07:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लाइन हाजिर सिपाही ने दी आत्महत्या की धमकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही श्रीप्रकाश यादव को एसपी ने मंगलवार रात लाइन हाजिर कर दिया था। सिपाही का एक वीडियो गुरुवार को कोतवाली के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ। इसमें सिपाही ने शिकायत पर बिना जांच के लाइन हाजिर करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन


साथ ही आत्महत्या की धमकी दी है। गोपनीय कार्यालय में तैनात स्टोनो पर सुविधा शुल्क मांगने और कोतवाली के चालक पर चुगलखोरी का आरोप लगाया है। सिपाही श्रीप्रकाश ने वायरल वीडियो में कहा कि वह फतेहगढ़ कोतवाली के सिविल लाइन चौकी में समन तामील कराते थे।

एक झूठी शिकायत पर बगैर जांच के लाइन हाजिर कर दिया गया। वह डिप्रेशन में है। उससे कुछ गलत काम करने वाले लोग परेशान हैं। बताया कि वह विधायक नागेंद्र सिंह राठौर से मिला तो उन्होंने एसपी से वार्ता कर मामले का निस्तारण कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाल को अच्छा बताते हुए कहा कि अगर वह निर्दोष साबित नहीं हुआ तो आत्महत्या कर लेगा। इस वीडियो में सिपाही ने एसपी डा. अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह की कई बार तारीफ की है। कहा कि अगर वह कुछ कर लेता है तो एसपी साहब को दोषी न ठहराया जाए।

जांच कराने के बाद ही किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यदि सिपाही दोबारा जांच की बात कह रहा है तो ऐसा होगा। वह निर्दोष होगा तो उसे तैनाती दे दी जाएगी। विडियो नहीं देखा है पर यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन

डॉ. अनिल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें