फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन में लगी आग, चालक और राहगीरों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

Tue, 18 Nov 2025 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: खुदागंज-श्रंगीरामपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर आ रही गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान की स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। इसके बाद चालक ने राहगीरों की मदद से वैन में सवार करीब 15 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
बच्चों को लेकर आ रही स्कूल वैन में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज-श्रंगीरामपुर मार्ग पर केसरी नगला गांव के निकट मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बच्चों को लेकर आ रही एक स्कूली वैन में आग लग गई। जानकारी पर चालक ने वैन रोकी और राहगीरों की मदद से बच्चों को निकालना शुरू किया। मिट्टी आदि डालकर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। आग की लपटों ने कार को घेर लिया। हालांकि हादसे में किसी बच्चे के झुलसने की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

मामले की जानकारी पहुंचे खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार ने कार को सड़क किनारे कराया। कनकौली स्थित गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान की वैन है। विद्यालय प्रबंधक सोवरन सिंह का कहना है कि वैन शिक्षकों को लेने जा रही थी। तभी हादसा हुआ है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे कक्षा एक से पांच तक के उसमें सवार थे। उन्होंने किसी तरह उतरकर जान बचाई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें