इसके बाद पूरी टीम मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी पहुंची। यहां आम वाली मस्जिद के आसपास कुर्की की मुनादी कराई गई। टीम ने सट्टा माफिया हसनैन के घर पहुंचकर उसकी पत्नी नसीमा बानो और बेटी अफसाना से बाहर निकलने के लिए कहा। परिजनों ने कुछ सामान बाहर निकाला। राजस्व विभाग ने मकान में सील लगा दी। हसनैन के दो मकानों की कीमत 28.40 लाख व बेटे के नाम कार, दो बाइकों की कीमत 2.51,485 रुपये है।
इसके बाद अफसरों की टीम भोलेपुर पालीवाल वाली गली निवासी सट्टा माफिया सर्वेश पाल के बिजाधरपुर स्थित पांच आवासीय प्लाटों पर पहुंची। वहां कुर्की के बोर्ड लगा दिए गए। इनकी कीमत 3,24,29,000 रुपये है। इसके अलावा कार व थ्रीव्हीलर की कीमत 7,77,280 रुपये, बैंक खाते में 3,08,815 रुपये की कुर्की कार्रवाई की गई। सट्टा माफिया हसनैन समेत तीनों की कुल 3,97,78,466 रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है।