फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार, कोर्ट से जारी हो चुके वारंट

Tue, 05 Mar 2024 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले में शादी का झांसा देकर डॉक्टर से दुष्कर्म में आरोपी नर्सिंग होम संचालक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हो चुके हैं। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक कारोबारी पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया है। एसपी ने इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


जनपद अलीगढ़ सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला डॉक्टर ने मंगलवार को एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के खोया वाली गली निवासी पुष्पेंद्र यादव ने मुलाकात हुई। पुष्पेंद्र ने अपने नर्सिंग होम में नौकरी दी। कुछ दिनों बाद पुष्पेंद्र ने शादी करने की बात कही। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला डॉक्टर गर्भवती हो गई।

पुष्पेंद्र से मतभेद होने पर महिला डॉक्टर ने नौकरी छोड़ दी। उसने पुत्री को जन्म दिया। 15 अगस्त 2022 को वह पुत्री को लेकर पुष्पेंद्र से नर्सिंग होम में मिलने गई। शादी करने की बात कही। इस पर पुष्पेंद्र व नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचक ने दुष्कर्म व मारपीट में पुष्पेंद्र सहित अन्य के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने पुष्पेंद्र के खिलाफ वारंट जारी कर दिए। उसके बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहा है। कंपिल थाना क्षेत्र का एक कारोबारी आरोपी की मदद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें